पूणे

पीएनजी ज्वेलर्स की ओर से अपने सिग्नेचर २१वें ‘मंगळसूत्र महोत्सव’ की घोषणा

पीएनजी ज्वेलर्स की ओर से अपने सिग्नेचर २१वें ‘मंगळसूत्र महोत्सव’ की घोषणा

 

पुणे,  : महाराष्ट्र का प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांड पीएनजी ज्वेलर्स ने अपने बहुप्रतीक्षित मंगळसूत्र महोत्सव के २१वें संस्करण की घोषणा की है। परंपरा, सुंदरता और शिल्प कौशल का प्रतीक यह आयोजन इस वर्ष पहली बार १८ कैरेट मंगळसूत्र की शुरुआत के साथ नवाचार की एक नई लहर लेकर आया है।

 

शाश्वत परंपराओं से जुड़े रहते हुए आधुनिक भारतीय महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए यह महोत्सव प्रस्तुत किया गया है। पारंपरिक, आधुनिक, हल्के वजन वाले, विरासत, पोल्की, डायमंड और गोकाक जैसी सात विविध श्रेणियों में २००० से अधिक डिज़ाइनों के साथ, इस वर्ष का संस्करण महाराष्ट्र और गोवा में पीएनजी ज्वेलर्स की सभी शाखाओं में आभूषण प्रेमियों के लिए उपलब्ध है।

इस भव्य उत्सव के एक भाग के रूप में, ग्राहक सोने के मंगळसूत्र के मेकिंग चार्ज पर ५०% तक की छूट और हीरे के मंगळसूत्र पर मेकिंग चार्ज में १००% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।

 

इस अवसर पर पीएनजी ज्वेलर्स के अध्यक्ष एवं व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. सौरभ गाडगीळ ने कहा, “हमें मंगळसूत्र महोत्सव के २१वें वर्ष का जश्न मनाते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है। इस वर्ष, हम पहली बार १८ कैरेट सोने से बने मंगळसूत्र पेश करने के लिए उत्साहित हैं, जिससे हमारे आधुनिक और स्टाइल के प्रति सजग ग्राहकों के लिए विकल्पों का विस्तार हो रहा है। यह महोत्सव परंपरा और आधुनिकता के बीच हमारे गहरे विश्वास को दर्शाता है। २००० से अधिक डिज़ाइनों के साथ, यह महोत्सव हर महिला की प्रतिबद्धता, शैली और विरासत की अनूठी अभिव्यक्ति को सम्मानित करता है।”

२५ जुलाई २०२५ से शुरू होने वाला यह मंगळसूत्र महोत्सव एक ऐतिहासिक पहल है, जो आभूषण प्रेमियों को सुंदर और आधुनिक डिज़ाइनों में नये कलेवर में प्रस्तुत किए गए मंगळसूत्र खरीदने का अनूठा अवसर प्रदान करता है। यह पीएनजी ज्वेलर्स की गुणवत्ता, विश्वास और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button