रीवा

कलेक्‍टर ने निर्माणाधीन रिकार्ड रूम का किया निरीक्षण 

कलेक्‍टर ने निर्माणाधीन रिकार्ड रूम का किया निरीक्षण 

निर्माण कार्य में विलंब होने पर अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की, शीघ्र कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश 

ब्यूरो विशाल समाचार रीवा

रीवा. कलेक्‍टर कार्यालय के ऊपरी मंजिल में अत्‍याधुनिक रिकार्ड रूम का निर्माण कार्य प्रारंभ है। कलेक्‍टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अभिलेखागार के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा कार्य के विलंब होने पर नाराजगी व्‍यक्‍त की। उल्‍लेखनीय है कि अभिलेखागार का कार्य जून 2025 तक तक पूर्ण होना जाना था।

निर्माण एजेंसी हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री को कलेक्‍टर ने निर्देशित किया कि कार्य पूर्ण करायें। कार्यपालन यंत्री ने बताया कि अगस्‍त माह तक अभिलेखागार का कार्य पूरा करा लिया जायेगा। उल्‍लेखनीय है कलेक्‍टर कार्यालय में निर्माणाधीन अत्‍याधुनिक अभिलेखागार को काम्‍पैक्‍टर युक्‍त बनाया जा रहा है जहॉ लगातार 400 काम्‍पैक्‍टर लगेंगे ताकि लोगों को सुविधा जनक ढंग से रिकार्ड की उपलब्‍धता हो सकेगी। कलेक्‍टर ने प्रभारी अधिकारी आयुक्‍त कलेक्‍टर श्रेयण गोखले को निर्देशित किया कि पुराने रिकार्ड रूम को नवीन रिकार्ड रूम में स्‍थातां‍तरित करने की तैयारी प्रारंभ करायें ताकि निर्माण कार्य पूर्ण होते ही तत्‍काल सभी रिकार्ड व्‍यवस्थित ढंग से नवीन अभिलेखागार में स्‍थानांतरित कराये जा सकें। इस दौरान कार्यापालन यंत्री अनुज प्रताप सिंह सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button