
सूत्रों का दावा — एसडीएम जसवंतनगर का ‘फोन नाटक’? बलरई थाना बोला – खनन नहीं… पर रात में ट्रैक्टर–जेसीबी से चल रहा था मालामाल खेल!
इटावा, विशेष संवाददाता इटावा
सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 11:15 बजे फकीरे की मड़ैया और खाढ़ीयन इलाके में मिट्टी खनन जोरों पर था। स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर एसडीएम जसवंतनगर को फोन कर जानकारी दी — “साहब, यहां मिट्टी की खुदाई हो रही है।”
सूत्र बताते हैं कि जवाब में एसडीएम ने कहा — “आप किसी को मत बताइए, हम कार्रवाई करते हैं।”
लेकिन सूत्रों का दावा है कि आगे जो हुआ, वह चौंकाने वाला था।
जानकारी के अनुसार, एसडीएम ने बलरई थाना को फोन कर खनन की स्थिति पूछी, तो SHO ने साफ इनकार कर दिया — “मेरे क्षेत्र में कोई खनन नहीं हो रहा।” सूत्र सवाल उठाते हैं — अगर खनन नहीं हो रहा था तो कथित तौर पर बड़े नेताओं के फोन थाना और अफसरों को क्यों आ रहे थे — “भागो, भागो, जल्दी पहुंचो”?
कुछ सूत्रों के अनुसार, बलरई थाना पुलिस की मिलीभगत से रात में 8 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी से खनन जारी था। उनका दावा है कि SHO ने एक रात के खनन के लिए करीब 30,000 रुपये वसूले।
सूत्र यह भी कहते हैं — “ये वही पुराना खेल है… आदेश होते हैं, लेकिन सालों तक अमल नहीं होता। विपक्षियों से मीठे रिश्ते, और मौके पर बस दिखावा। असली कार्रवाई तो फाइलों में ही दम तोड़ देती है।”
वीडियो और तस्वीरें भी आए सामने
सूत्रों के मुताबिक, रात के खनन का 13 सेकंड का वीडियो और कुछ तस्वीरें मौजूद हैं, जिनमें अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी मिट्टी भरते दिखाई देते हैं, जबकि थाना और अफसर दावा कर रहे थे कि क्षेत्र में कोई खनन नहीं हो रहा।
विडियो में साफ दिखाई दे रही मिट्टी खनन होते हुए लाइव
सूत्रों के हवाले से उठता सवाल…
क्या इन आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी मशीनों पर सील लगेगी या नहीं? और थाना वलरई के ऊपर कार्यवाही होगी या नहीं?
सूत्र कहते हैं — जनता की नज़रें टिकी हैं… इंतज़ार है कि सत्ता–पुलिस गठजोड़ के आगे क़ानून टिकेगा या फिर “मलाई” का खेल ही जारी रहेगा।


