मिशन कर्मयोगी में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण 11 से 14 अगस्त तक भोपाल में
रीवा राजू उर्फ अनिल सिंह. भारत सरकार के जनातीय कार्य मंत्रालय के तहत मिशन कर्मयोगी योजना क्रियान्वित की जा रही है। जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। रीवा जिले के मास्टर ट्रेनरों को 11 से 14 अगस्त तक भोपाल में होटल रिजेंटा में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में जिला संयोजक कमलेश्वर सिंह ने बताया कि सभी मास्टर ट्रेनरों को चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चयनित प्रशिक्षक प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। इन मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जिले के 8 विकासखण्डों के 424 गांवों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।


