रीवा

जिले की दो लाख 92 हजार 917 महिलाओं को मिली लाड़ली बहना योजना की राशि 

जिले की दो लाख 92 हजार 917 महिलाओं को मिली लाड़ली बहना योजना की राशि 

 

 

रीवा आलोक कुमार तिवारी: रीवा जिले की दो लाख 92 हजार 917 महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की अगस्त माह की राशि मिली है। लाड़ली बहनों को मासिक आर्थिक सहायता की 36 करोड़ 12 लाख पाँच सौ रुपए तथा रक्षाबंधन के पर्व पर विशेष आर्थिक सहायता सात करोड़ 31 लाख 60 हजार रुपए की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई है। गत दिवस मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहनों को योजना की राशि उनके खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास नयन सिंह ने बताया कि योजना अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व पर 250 रूपये की विशेष आर्थिक सहायता एवं माह अगस्त 2025 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले के समस्त ग्राम, ग्राम पंचायत एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के हितग्राही महिलाओं को दिखाया गया। जिले अंतर्गत समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में परियोजना अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के निर्देशन एवं उपस्थिति में योजना से संबंधित लाभार्थी महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button