रीवा

नशामुक्त जनजागृति अभियान 15 अगस्त से 30 अगस्त तक होगा संचालित

नशामुक्त जनजागृति अभियान 15 अगस्त से 30 अगस्त तक होगा संचालित

 

रीवा आलोक कुमार तिवारी. आगामी 15 अगस्त से 30 अगस्त तक नशामुक्त जनजागृति अभियान संचालित होगा। समाज में युवाओं एवं बच्चों में तंबाकू से बने उत्पाद के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए जनजागृति के उद्देश्य से अभियान संचालित होगा। आयोजन में स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, उच्च शिक्षा, महिला बाल विकास विभाग एवं जन अभियान परिषद, प्रजापति ब्राम्हकुमारी, गायत्री परिवार तथा स्वैच्छिक संस्थाएं तथा धार्मिक संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे संबंधितों से नशामुक्ति से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन कर अभियान में शामिल होने की अपेक्षा की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button