रीवा

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन अब 13 अगस्त तक

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन अब 13 अगस्त तक

 

रीवा राजू उर्फ अनिल सिंह. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सिरमौर में शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि में वृद्धि की गयी है। विद्यार्थी अब 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई निर्धारित की गई थी जिसे बढ़ाकर अब 13 अगस्त कर दिया गया हैै। इच्छुक विद्यार्थी किसी भी ऑनलाइन सेंटर अथवा मोबाइल के माध्यम से प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य मनीष तिवारी ने बताया कि विद्यार्थी को रीवा अथवा मऊगंज जिले के शासकीय विद्यालय अथवा मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययरत एवं रीवा अथवा मऊगंज जिले का निवासी होना चाहिए। जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 3 और 4 की निरंतर पढ़ाई शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय से पूर्ण शिक्षण सत्र में उत्तीर्ण की हो तथा वर्तमान में कक्षा 5 में अध्ययनरत हो ऐसे विद्यार्थी 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा में आगामी सत्र में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 13 दिसम्बर को रीवा और मऊगंज जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। इसके आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार विद्यार्थियों को कक्षा 6 में प्रवेश दिया जाएगा। इस संबंध में अन्य जानकारियाँ और विवरण नवोदय डॉट जीओभी डॉट इन लिंक पर भी प्राप्त की जा सकती हैं। इसका आवेदन पत्र वेबसाइट सीबीएसईआईटीएमएस डॉट आरईआईएल डॉट जीओभी डॉट इन पर किया जा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button