
राज्यमंत्री मऊगंज में स्वतंत्रता दिवस समारोह में करेंगे ध्वजारोहण
मऊगंज में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जिले के प्रभारी मंत्री
मऊगंज राजू उर्फ अनिल सिंह मऊगंज जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय भव्य समारोह कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पशुपालन एवं डेयरी विकास होंगे। मुख्य अतिथि द्वारा प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली जाएगी। ध्वजारोहण के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके बाद समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह का समापन श्रेष्ठ कार्य करने वालों को पुरस्कार वितरण से होगा। इस संबंध में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया है कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में विशेष मध्यान्ह भोजन का आयोजन किया जा रह है। जिला, विकासखण्ड तथा ग्राम स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किये जाएंगे। कलेक्टर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत आमजनों से अपने घरों में देश के गौरव के प्रति राष्ट्रध्वज फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह में भागीदारी निभाने की अपील की है।


