
ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई तिरंगा रैली
विधायक देवतालाब ने साइकिल रैली में लिया भाग
मऊगंज राजू उर्फ अनिल सिंह. हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग विशेष अभियान मऊगंज जिले में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जा रहा है।
हर घर तिरंगा अभियान में विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम भी साइकिल रैली में शामिल हुए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत अमोखर, हनुमना, अटरिया शिवप्रसाद, सीतापुर, पिड़रिया सेंगर में तिरंगा रैली निकाली गई। महाविद्यालय मऊगंज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में मोनिका पटेल को प्रथम, मनीष कुशवाहा को द्वितीय तथा रूक्मिणी प्रसाद को तृतीय स्थान मिला। महिला एवं बाल विकास कार्यालय नईगढ़ी में रंगोली सजाकर तिरंगा का सम्मान किया गया। हर घर तिरंगा अभियान में विद्यार्थियों ने भी बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई।


