पूणे

टाटा पावर ने शुरू की ‘घर-घर सोलर’ पहल: पुणे से महाराष्ट्र में सौर ऊर्जा क्रांति की शुरुआत

टाटा पावर ने शुरू की घर-घर सोलर‘ पहल: पुणे से महाराष्ट्र में सौर ऊर्जा क्रांति की शुरुआत

स्वतंत्रता दिवस पर विशेष योजना पेश की गई: सिर्फ ₹1947 में रूफटॉप सोलर सिस्टम पाएं, जो स्वतंत्रता दिवस और बिजली के भारी-भरकम बिल से मुक्ति का प्रतीक है

 

• राज्य में अगले तीन साल में 800 मेगावाट रूफटॉप सोलर क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य

 

• 1,000 रूफटॉप सोलर चैनल भागीदारों और खुदरा विक्रेताओं को जोड़ने की योजना, जिससे इसका वितरण नेटवर्क मज़बूत होगा

 

• कंपनी ने आवासीय ग्राहकों के लिए जीवनशैली समाधान भी पेश किए: माईसाइन – निर्बाध बिजली के लिए एक कॉम्पैक्ट, इंटेलीजेंट सोलर + बैटरी बैकअप सिस्टम; और सोलर डिज़ाइन स्पेसेज़ – 25 सुंदर रूफटॉप इंस्टॉलेशन की एक चुनिंदा श्रृंखला जो वहनीयता और स्टाइल का मिश्रण है

 

 

पुणे:  भारत की अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों में से एक और टाटा पावर की सहायक कंपनी, टाटा पावर रिन्यूएबल्स ने आज महाराष्ट्र के पुणे में अपना प्रमुख घर-घर सोलर अभियान शुरू किया। इस पहल का उद्देश्य है, विश्वसनीय सेवा के साथ उच्च-गुणवत्ता, किफायती और आसानी से सुलभ सौर ऊर्जा समाधान प्रदान कर आवासीय रूफटॉप सौर ऊर्जा को अपनाने की प्रक्रिया में तेज़ी लाना।

 

टाटा पावर रिन्यूएबल्स एनर्जी लिमिटेड की इकाई, टाटा पावर सोलरूफ ने स्वतंत्रता दिवस पर पुणे में घर-घर सोलर अभियान के दौरान विशेष रूप से महाराष्ट्र के लिए इस विशेष योजना की घोषणा की।

 

इस नई योजना की मुख्य विशेषताओं में केवल ₹1947 का भुगतान और रूफटॉप सिस्टम का स्वामित्व शामिल है, जो भारत की स्वतंत्रता के वर्ष का प्रतीक है। यह बिजली के भारी-भरकम बिल से मुक्ति का प्रतीक है। सिस्टम की लगभग 100% लागत ऋण के रूप में उपलब्ध है, जिसमें ₹2369 (2 केडब्ल्यूपी सिस्टम के लिए) से शुरू होने वाली किफायती ईएमआई, 60 महीनों तक की लचीली वित्तपोषण अवधि, तेज़ प्रक्रिया के लिए तत्काल डिजिटल ऋण स्वीकृति शामिल है। इसके अतिरिक्त टाटा पावर सोलरूफ सभी आवासीय ग्राहकों को टाटा एआईजी से 1-वर्षीय सौर बीमा भी प्रदान कर रही है।

योजना विवरण..

संकेतक आंकड़े और सिस्टम की लागत और अवधि के अनुसार अलग हो सकते हैं।

प्रधानमंत्री सूर्य गृह योजना के तहत, आवासीय परिवार पहले 2 किलोवाट के लिए ₹30,000 प्रति किलोवाट और अगले 1 किलोवाट के लिए ₹18,000 प्रति किलोवाट की केंद्रीय सब्सिडी के पात्र हैं। 3 किलोवाट से अधिक क्षमता वाले सिस्टम के लिए कुल सब्सिडी ₹78,000 तक सीमित है। इसे अपनाने की प्रक्रिया और आसान बनाने के लिए, टाटा पावर सोलरूफ ने आवासीय ग्राहकों के लिए सुलभ ऋण विकल्प प्रदान करने हेतु एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक जैसे 15 प्रमुख वित्तीय संस्थानों के साथ साझेदारी की है।

टाटा पावर सोलरूफ ने जुलाई 2025 तक महाराष्ट्र में 27,910 ग्राहकों को सेवा प्रदान करते हुए 775 मेगावाट की कुल स्थापित रूफटॉप सौर क्षमता हासिल कर ली है और इसने अगले तीन साल में अतिरिक्त 800 मेगावाट क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। पुणे में, कंपनी की पहले से ही 200 मेगावाट स्थापित क्षमता के साथ मज़बूत उपस्थिति है और यहां उसी अवधि के भीतर 250 मेगावाट और जोड़ने की योजना चल रही है, जो राज्य में स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के प्रति टाटा पावर की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

 

इसके अलावा, कंपनी अगले 3 साल में 1,000 चैनल पार्टनर और रिटेलर को जोड़कर महाराष्ट्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार करना चाहती है, जिससे उसका वितरण नेटवर्क मज़बूत होगा। टाटा पावर सोलरूफ देश भर के ग्राहकों को 25 साल की वारंटी, बीमा, केंद्रीय सब्सिडी, लचीले वित्तपोषण और मज़बूत बिक्री-पश्चात सहायता द्वारा समर्थित उच्च-प्रदर्शन मॉड्यूल वाला व्यापक रूफटॉप समाधान प्रदान करती रहेगी।

 

कंपनी सोलर रूफटॉप को अपनाने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए, व्यापक ब्रांडिंग और विज्ञापन पहलों के ज़रिये व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने की योजना बना रही है, जिसमें इसके समाधानों के लाभ, अपनाने में आसानी, आजीवन सेवा और गुणवत्ता आश्वासन पर प्रकाश डाला जाएगा।

टाटा पावर सोलरूफ ने उपभोक्ताओं की बढ़ती स्वच्छ ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आवासीय ग्राहकों के लिए दो उन्नत लाइफस्टाइल समाधान माईसाइन – निर्बाध बिजली के लिए एक कॉम्पैक्ट, इंटेलीजेंट सोलर + बैटरी बैकअप सिस्टम; और सोलर डिज़ाइन स्पेसेस – 25 सुंदर रूफटॉप इंस्टॉलेशन की एक चुनिंदा श्रृंखला भी पेश किए हैं जो वहनीयता और स्टाइल का मिश्रण है। ये दोनों उत्पाद स्वतंत्रता दिवस योजना के अंतर्गत भी आते हैं।

टाटा पावर सोलरूफ, पिछले 10 साल से नंबर 1 रूफटॉप सोलर कंपनी है और अपने सोलर रूफटॉप उपभोक्ताओं को कई तरह के लाभ प्रदान करती है, जिनमें मॉड्यूल पर 25 साल की वारंटी, विश्वसनीय गुणवत्ता आश्वासन, 450 से ज़्यादा ज़िलों में विशेष बिक्री एवं सेवा, पूरे भारत में आजीवन सेवा एवं बिक्री के बाद सहायता, आसान वित्तपोषण विकल्प और सोलर रूफटॉप सिस्टम के लिए बीमा शामिल हैं।

टाटा पावर आसान ऋण, पूरे भारत में उपस्थिति और व्यापक नवोन्मेष के साथ, स्वच्छ ऊर्जा को मुख्यधारा में ला रही है और हर भारतीय घर को सौर ऊर्जा के लिए तैयार कर रही है।

 

इच्छुक ग्राहक #घरघरसोलर अभियान के तहत सोलर रूफटॉप की स्थापना के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारी हेल्पलाइन 18002577777 पर कॉल कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button