रीवा

ग्राम पंचायतों में 15 से 20 अगस्त तक होगा विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

ग्राम पंचायतों में 15 से 20 अगस्त तक होगा विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

 

मऊगंज आलोक कुमार तिवारी: रीवा और मऊगंज जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त से 20 अगस्त के मध्य विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने बताया कि ग्राम सभाओं के लिए नोडल अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। ग्रामवार ग्राम सभाओं के आयोजन की तिथिवार तथा ग्राम पंचायतवार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन विशेष ग्राम सभाओं में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की सूची का वाचन किया जाएगा। सूची के वाचन के बाद यदि कोई हितग्राही अपात्र पाया जाता है तो उसका नाम सूची से पृथक करने की कार्यवाही की जाएगी। ग्राम सभा में नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। ग्राम सभा में शिशुओं तथा गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं टीकाकरण ग्राम स्वास्थ्य योजना, सिकल सेल एनीमिया की जाँच एवं गांव को क्षयमुक्त बनाने के संबंध में प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। ग्राम सभा में खाद्य सुरक्षा योजना की सोशल आडिट पर चर्चा मनरेगा योजना के तहत वृक्षारोपण, हैण्डपंपों में रिचार्ज पिट बनाने, दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास तथा हितग्राही मूलक योजनाओं के हितलाभ प्राप्त करने वालों का सत्यापन किया जाएगा। ग्राम सभा में सरपंच संवाद ऐप पर चर्चा की जाएगी। ग्राम सभा में निराश्रित पशुओं के प्रबंधन, प्रधानमंत्री कुसुम योजना तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर भी चर्चा की जाएगी। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नोडल अधिकारी शासन के निर्देशों के अनुरूप ग्राम सभाओं का आयोजन कराकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button