रीवा

राज्यमंत्री श्री पटेल मऊगंज आगमन आज, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

राज्यमंत्री श्री पटेल मऊगंज आगमन आज, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 

मऊगंज राजू उर्फ अनिल सिंह: राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा मऊगंज जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल 14 अगस्त को दमोह जिले से सुबह 8 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे मऊगंज पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्री श्री पटेल मऊगंज पहुंचने के बाद जनपद पंचायत कार्यालय मऊगंज में आयोजित भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री का दोपहर 2.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। प्रभारी मंत्री दोपहर 3.30 बजे पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। प्रभारी मंत्री शाम 4.30 बजे कलेक्टर कार्यालय मऊगंज में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। प्रभारी मंत्री इसके बाद शाम 5.30 बजे तिरंगा रैली में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम मऊगंज में करेंगे।

प्रभारी मंत्री श्री पटेल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 8.15 बजे पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री सुबह 8.58 बजे कलेक्ट्रेट परिसर मऊगंज में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचकर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। प्रभारी मंत्री 10.45 बजे परेड ग्राउण्ड से बहुती जलप्रपात के लिए प्रस्थान कर सुबह 11 बजे बहुती जलप्रपात पहुंचेंगे और शासकीय प्राथमिक विद्यालय माड़ो के विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 12 बजे बहुती से मैहर के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2 बजे मैहर पहुंचकर माँ शारदा के दर्शन एवं पूजन कर दमोह के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button