रुन्नीसैदपुर में बीएलओ बैठक, निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर होगी सख्ती
विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी
रुन्नीसैदपुर प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडे की अध्यक्षता में आज सभी बीएलओ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) संजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, अंचल अधिकारी रुन्नीसैदपुर, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक में निर्देश दिया गया कि जिन मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट सूची में दर्ज है, लेकिन जिनका दस्तावेज़ अभी तक उपलब्ध नहीं हुआ है, उनसे तत्काल संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज़ नियमानुसार अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।



