कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन आज
रीवा विशाल समाचार संवाददाता. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल आज 21 अगस्त को सड़क निर्माण के विभागीय कार्यों, मरम्मत तथा ईडार पोर्टल की शिकायतों में किये गये निराकरण की समीक्षा करेंगी। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में सुबह 11 बजे से आयोजित बैठक में पीडब्ल्यूडी, ब्रिाज, राष्ट्रीय राजमार्ग, एमपीआरडीसी, पीएमजीएस वाय के विभागीय अधिकारियों के साथ खण्डस्तरीय अधिकारियों को उपस्थिति के निर्देश दिये गये हैं।



