इटावा

इटावा में पंचायत निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण प्रारम्भ

इटावा में पंचायत निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण प्रारम्भ

विशाल समाचार संवाददाता इटावा

इटावा, : अपर जिलाधिकारी (वि/रा0) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य प्रारम्भ हो गया है।

नियुक्त बी.एल.ओ. द्वारा 19 अगस्त 2025 से 29 सितम्बर 2025 तक घर-घर जाकर पंचायत निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस कार्य को सकुशल एवं समयानुसार पूर्ण कराए जाने हेतु अपर जिलाधिकारी द्वारा बी.एल.ओ. को निर्देशित किया गया है कि—

1. सभी बी.एल.ओ. अपने क्षेत्र में उपस्थित रहकर आयोग के निर्देशानुसार प्रभावी ढंग से कार्य पूर्ण करें।

2. सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रत्येक 3 दिन पर बी.एल.ओ. के कार्य की समीक्षा करेंगे।

3. नामित अधिकारी समय-समय पर क्षेत्रीय भ्रमण कर बी.एल.ओ. की उपस्थिति एवं कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।

4. अनुपस्थित पाए जाने, कार्य में लापरवाही या शिकायत मिलने पर सम्बन्धित बी.एल.ओ./पर्यवेक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button