
रोमांचक फुटबॉल टूर्नामेंट में ध्रुव ग्लोबल स्कूल विजेता
सुब्रतो मुखर्जी चषक जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट जीता
पुणे: जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी चषक फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच नांदे स्थित ध्रुव ग्लोबल स्कूल और इनोवेरा स्कूल के बीच कडा मुकाबला हुआ. पहले हाफ में दोनों टीमों ने शुरूआती कुछ मिनटों में गोल करने की कोशिश की, लेकिन यह केवल एक प्रयास ही रहा. दोनों टीमों के शानदार खेल के कारण मैच ०-० से बराबरी पर समाप्त हुआ. हालाँकि ध्रुव ग्लोबल सकूल ने पेनल्टी शूटआउट में ६-७ से जीत हासिल करके सुब्रतो मुखर्जी कप जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट २०२५-२६ जीता और क्षेत्रीय के लिए क्वालीफाई किया. हाल ही में फुलगाँव के मैदान पर संपन्न हुए फाइनल मैच का सैकडों दर्शकों ने आनंद उठाया.
इस जीत के बाद ध्रुव ग्लोबल स्कूल के निदेशक यशवर्धन मालपानी और प्रधानाचार्या संगीता राउतजी ने सभी खिलाडियों को बधाई दी.
सुब्रतो मुखर्जी कप जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में ध्रुव ग्लोबल स्कूल के खिलाडी तरंग गुप्ता ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. इस टूर्नामेंट में खिलाडियों को विशेष पुरस्कार दिए गए. अंडर १५ लडकों की फुटबॉल टीम का नेतृीत्व ध्रुव ग्लोबल स्कूल के कप्तान वीरेश नाइक ने किया. इस टीम में अनीश परताने, कृष्णा बलवाड, रुशिल कौल, युवांश सिंह, हदय लोढा, अर्नव उपाध्याय, सिद्धार्थ दुबे, अर्नव कोरे, तरंग गुप्ता, अन्वेष खांडे, पार्थ लांडे, रणवीर जिंदल, सुब्रमणि मयप्पनवार, अर्नव महामुने जैसे खिलाडी शामिल थे.
इन खिलाडियों को स्कूल के कोच अमेय कलाटे और पार्थ सैकिया ने समय समय पर मार्गदर्शन दिया और खिलाडियों से कडी मेहनत करवाई.


