जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में अधिवक्ताओं की संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
रीवा 21 अगस्त 2025. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में चीफ लीगल एण्ड डिफेंस काउंसिल पद के लिये एक, डिप्टी चीफ लीगल एण्ड डिफेंस काउंसिल के पद के लिये दो तथा असिस्टेंड लीगल एण्ड डिफेंस काउंसिल पद के दो पदों के लिये संविदा आधार पर भर्ती हेतु अधिवक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित मापदण्ड पूर्ण करने वाले अधिवक्ता 13 सितंबर को शाम 5 बजे तक आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट रीवा डाट डीकोर्टस डॉट जीओव्ही डाट इन से अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीवा के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है।


