विधानसभा की कृषि विकास समिति आज करेगी कृषि विकास की समीक्षा
रीवा आलोक कुमार तिवारी: मध्यप्रदेश विधानसभा की कृषि विकास समिति रीवा जिले का दो दिवसीय दौरा कर रही है। समिति के सभापति विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार हैं। समिति में 10 अन्य विधायक शामिल हैं। कृषि विकास समिति 22 अगस्त को कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में दोपहर 2 बजे से आयोजित बैठक में जिले में कृषि तथा उससे जुड़े विभागों की योजनाओं की समीक्षा करेगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।


