रीवा

राज्य कौशल प्रतियोगिता के संबंध में कार्यशाला 26 अगस्त को

राज्य कौशल प्रतियोगिता के संबंध में कार्यशाला 26 अगस्त को

 

रीवा विशाल समाचार: मध्यप्रदेश राज्य कौशल प्रतियोगिता के प्रचार प्रसार तथा पंजीयन के लिए 26 अगस्त को संभागीय आईटीआई रीवा में दोपहर 12 बजे से कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में प्राचार्य आईटीआई एस.एन. मिश्रा ने बताया कि कौशल प्रतियोगिता में 63 तरह के विभिन्न स्किल के संबंध में प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी। इसमें शामिल होने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू स्किल इंडिया डिजिटल डाट जीओव्ही डाट इन पोर्टल पर 30 सितंबर तक पंजीयन कराना अनिवार्य है। कार्यशाला में पंजीयन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। कार्यशाला में भाग लेने के लिए सभी आईटीआई, इंजीनियरिंग कालेज, पालिटेक्निक कालेज, माडल साइंस कालेज, टीआरएस कालेज, शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्यों से अनुरोध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button