Uncategorized

फतेहपुर मकबरा-मंदिर विवाद: 11 बीघे जमीन में मात्र 15 बिस्वा वक्फ बोर्ड की, सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट

फतेहपुर मकबरा-मंदिर विवाद: 11 बीघे जमीन में मात्र 15 बिस्वा वक्फ बोर्ड की, सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट

Yogi summoned report of tomb: फतेहपुर में मकबरा-मंदिर विवाद पर सीएम योगी की नजरें टिकी हुई हैं। योगी ने इससे संबंधित रिपोर्ट तलब की है। योगी के रिपोर्ट तलब करने पर अफसरों में हड़कंप मच गया है।

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मकबरा-मंदिर विवाद के दौरान हुई तोड़फोड़ के गंभीर मामले की सीएम योगी आदित्यनाथ ने रिपोर्ट तलब की है। इसके बाद से अफसरों में हड़कंप मचा हुआ। जांच टीम ने इस मामले में विवादित भूमि की 75 पेज की रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में खासकर गाटा संख्या 753 पर बने मकबरे पर विशेष फोकस किया गया ह

753 गाटा संख्या मकबरा मंगी के नाम है दर्ज

सदर कोतवाली क्षेत्र के अबूनगर रेडय्या में गाटा संख्या-753 पर नवाब अब्दुल समद मकबरा बना है। मकबरे में भाजपाइयों के साथ अन्य हिंदू संगठनों ने ठाकुरद्वारा मंदिर होने का दावा करते हुए डीएम को शिकायती पत्र देकर पूजा-अर्चना करने की बात कही थी। इसके बाद जिला-प्रशासन ने मामले की गंभीरता को लेकर मकबरे के 500 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग लगाकर भारी पुलिस बल तैनात किया था।

बावजूद इसके विगत 11 अगस्त को भाजपाई और हिंदू संगठनों के सैकड़ों लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में बैरिकेडिंग तोड़कर मकबरे में घुसकर भगवा फहराने के बाद तोड़फोड़ की थी। उधर, मामले की जानकारी मिलते ही डीएम और एसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने पुलिस बल की मदद से स्थिति को काबू में किया। जिसके बाद जिले में माहौल तनावपूर्ण हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button