सीतामढ़ी

सीतामढ़ी के बथनाहा प्रखंड में पेयजल संकट, ग्रामीण बेहाल

सीतामढ़ी के बथनाहा प्रखंड में पेयजल संकट, ग्रामीण बेहाल

 

सीतामढ़ी कुणाल किशोर: बथनाहा प्रखंड के तुरकौलिया पंचायत के माधोपुर और लतीपुर गांवों में पिछले एक महीने से अधिक समय से पेयजल संकट गहराता जा रहा है।

 

माधोपुर के वार्ड 5 और 6 में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन तो बिछाई गई थी, लेकिन स्थापना के तुरंत बाद से ही यह योजना बंद पड़ी है। स्थिति यह है कि गांव के सभी चापाकल भी सूख गए हैं, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए गंभीर परेशानी उठानी पड़ रही है।

 

लतीपुर के वार्ड-4 के जय किशोर भंडारी, राम बाबू राम, मरनी देवी, लाल बाबू सिंह, राम चंद्र महंतो समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि महीनों से चापाकल सूखे पड़े हैं और जन प्रतिनिधियों ने इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।

 

समाजसेवी आयुष झा ने इस मुद्दे को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजाराम पासवान, कार्यपालक अभियंता सीतामढ़ी अरुण प्रकाश और कनीय अभियंता बथनाहा उम्मे हबीब के समक्ष उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जल्द ही बंद पड़े चापाकल और नल-जल योजना की जांच कर उन्हें दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button