कमिश्नर आज करेंगे महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा
रीवा विशाल समाचार. कमिश्नर बीएस जामोद 28 अगस्त को महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। संभागीय समीक्षा बैठक कमिश्नर कार्यालय सभागार में सुबह 11 बजे से आरंभ होगी। बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भर्ती, पोषण ट्रैकर ऐप के संचालन, टीएचआर के वितरण, मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन योजना से कम पोषित बच्चों के पोषण की समीक्षा की जाएगी। बैठक में लाड़ली लक्ष्मी योजना से छात्रवृत्ति वितरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की जाएगी। बैठक में संयुक्त संचालक, सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा परियोजना अधिकारियों को उपस्थ्ति रहने के निर्देश दिए गए हैं।


