
गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर प्रतिहारभोज जयंती मनाई
धौलपुर विशाल समाचार: अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा धौलपुर सहित सर्व समाज द्वारा पवित्र तीर्थ स्थल मचकुंड मंदिर श्री सीताराम जी परिक्रमा मार्ग धौलपुर पर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज महान की दीपक जलाकर पूजा अर्चना की गई, फिर चक्रवर्ती गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज महान की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प चढ़ाकर अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस एवं गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज महान की जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। यहां मंदिर के सैकेटरी कृष्णमुरारी ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया को यहां पवित्र तीर्थ स्थल मचकुंड श्री सीताराम जी मंदिर पर अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस एवं सनातन प्रेमी , धर्म रक्षक गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज महान की जयंती को सर्व समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गंगाराम गुर्जर ने बताया कि यह दिवस 19 स्टेट में बड़े ही धूमधाम के साथ एक बडे त्यौहार के रुप में सभी जगह मनाया जा रहा है जहां घरों में इनकी प्रतिमा पर लोग घी का दीपक जलाकर अपने अपने घरों में खीर पूरी, पकवान बनाते हैं और जगह जगह भंडारे, सभायें, रैली आयोजन, ब्लड डोनेशन, फल वितरण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष भारत गुर्जर ने कहा कि गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज महान का साम्राज्य मुल्तान से पश्चिम बंगाल और कश्मीर से उत्तरी महाराष्ट्र तक था, यह गुणी, बलवान, न्याय प्रिय, धर्म रक्षक, राष्ट्र रक्षक थे, गुर्जर प्रतिहरों ने 300 वर्षों तक विदेशी अरब आक्रमणकारियों को देश में घुसने नहीं दिया और देश की सुरक्षा बनाये रखी।
यहां लज्जाराम तोमर सैक्रेटरी, जगदीश बाबू जी, सीताराम शर्मा ,भोलू पंडित जी, शनि पंडित जी, रामसहाय पंडित जी ने भी गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सुरेन्द्र सिंह गुर्जर,शैलेन्द्र , रमेश , महेश, कृष्णा , गोपाल , जगदीश, सुरेश ,शनि ,बनबारी, धीरेन्द्र अन्य लोग मौजूद रहे।


