सीतामढ़ी

बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत हितधारकों की समन्वय बैठक आयोजित

बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत हितधारकों की समन्वय बैठक आयोजित

ब्यूरो विशाल समाचार सीतामढ़ी

सीतामढ़ी:  माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन एवं बाल संरक्षण हेतु प्रभावी रणनीति बनाने के उद्देश्य से बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत हितधारकों की समन्वय बैठक कैलाशपुरी स्थित जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई श्री लाल कृष्ण राय ने की। बैठक में बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न योजनाओं और पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एडीसीपी ने कार्यालय कर्मी और स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि को प्रखंड, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठक आयोजित करवाने पर बल दिया | उन्होंने परवरिश योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभार्थियों की पहचान कर योजना से जोड़ने, बच्चों के आईसीपी (Individual Care Plan), एसआईआर (Social Investigation Report) एवं एंटाइटलमेंट कार्ड तैयार करने जैसे मुद्दों पर ससमय निष्पादन की चर्चा की | इसके साथ ही बाल गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से जुड़े कार्यों की प्रगति, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड की प्रक्रियाओं की समीक्षा, दिव्यांग बच्चों को पेंशन योजनाओं से जोड़ने, और बाल श्रमिक बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाकर उनके पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाने पर विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर सहायक निदेशक श्री लाल कृष्ण राय ने कहा बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी हितधारकों को समन्वित प्रयास कर यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्चा संरक्षण एवं देखभाल से वंचित न रहे। पंचायत एवं वार्ड स्तर पर समितियों की सक्रियता और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन बाल संरक्षण को मजबूत बनाएगा। बैठक में CPO गोविन्द राम, एलपीओ ओम प्रकाश पाण्डेय, डीपीएम इजाजूल अंसारी, जेजेबी सदस्य सुबोध राउत, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कृति, कमलेश कुमार, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की समन्वयक अभिरूचि कुमारी, प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, कार्यालय कर्मी मोनिका हिसारिया, धनंजय कुमार एवं अनीश कुमार, चाइल्ड लाइन समन्वयक बन्दना कुमारी, अदिथी संस्था से बिपेंद्र ठाकुर एवं रमन कुमार, तथा बीबीए के मो. शारीब सहित कई अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button