पुपरी अनुमंडलीय अस्पताल (100 बेड) का शिलान्यास, 20 करोड़ 15 लाख की लागत से होगा निर्माण
कुणाल किशोर सीतामढ़ी संवाददाता
20 करोड़ 15 लाख के लागत से निर्माणाधीन पुपरी अनुमंडलीय (100 बेड) अस्पताल जल्द ही बनकर होगा तैयार।
आज अनुमंडलीय अस्पताल के शिलान्यास सहित 70 स्वास्थ्य संस्थानों का शिलान्यास एवं उद्घाटन बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री श्री मंगल पांडे, सांसद श्री देवेश चंद ठाकुर, माननीय विधायक पंकज मिश्रा, माननीय विधायक अनिल राम सहित अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से रिमोट के माध्यम से किया गया।
पुपरी अनुमंडलीय अस्पताल के निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात संबंधित अनुमंडल एवं आस—पास के लाखों लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने कहा—”पुपरी अनुमंडलीय अस्पताल का निर्माण जिले की बड़ी उपलब्धि होगी। इस अस्पताल के तैयार हो जाने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के आम लोगों को ही नहीं बल्कि गरीब और वंचित वर्ग को भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उनके नजदीक ही उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि आज पुपरी अनुमंडलीय अस्पताल के शिलान्यास सहित 70 स्वास्थ्य संस्थानों का शिलान्यास/उद्घाटन जिले में स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
मौके पर जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय, पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा, सिविल सर्जन डॉक्टर अखिलेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता, एसडीओ गौरव कुमार, डॉ. इकरा अली खान के साथ अन्य माननीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



