इटावा

इटावा में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन, नवजात बच्चियों को बेबी किट व माताओं को उपहार वितरित

इटावा में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन, नवजात बच्चियों को बेबी किट व माताओं को उपहार वितरित

विशाल समाचार संवाददाता 

इटावा  जिला प्रोबेशन अधिकारी, विनय कुमार ने अवगत कराया है कि निदेशक महिला कल्याण उ०प्र० एवं जिलाधिकारी महोदय के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 01 सितम्बर, 2025 को जिला महिला चिकित्सालय में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजनान्तर्गत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता भदौरिया, मा0 विधायक इटावा सदर, श्री अरूण कुमार गुप्ता (अन्नू) जिलाध्यक्ष भाजपा एंव श्रीमती सावित्री कठेरिया पूर्व विधायक भर्थना, श्री विनय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी, डा0 अनिल कुमार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय, डा० पारितोष शुक्ला मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय के साथ-साथ अन्य कार्मिको द्वारा प्रतिभाग किया गया। मा० विधायक सदर के द्वारा जिला चिकित्सालय इटावा में नवजात कन्याओं के उपयोगार्थ बेबी किट व धात्रिओं के लिये ड्राई फ्रूट्स व फल वितरित किये गये तथा केक काटकर बच्ची का जन्मदिवस मनाया तथा शुभकामनायें दी गई।

कन्या जन्मोत्सव के अवसर पर उपस्थित बालिकाओं के परिजनो का महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्यासुमंगला योजना एंव अन्य कल्याणकारी योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button