रीवा

जिले भर में 15 से 19 सितम्बर तक मनाया जाएगा कर्मयोगी पोर्टल पर सीखें सप्ताह

जिले भर में 15 से 19 सितम्बर तक मनाया जाएगा कर्मयोगी पोर्टल पर सीखें सप्ताह

 

रीवा विशाल समाचार: जिले में विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा में कार्य करने वालों का शासन के निर्देशों के अनुसार आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर पंजीयन कराया गया है। पंजीकृत शासकीय सेवकों को आईजीओटी पोर्टल तथा ऐप के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया है। इस संबंध में प्रभारी कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवड़ ने कहा है कि शासन के निर्देशों के अनुरूप 15 से 19 सितम्बर तक कर्मयोगी आईजीओटी पोर्टल पर सीखें सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवधि में सभी पंजीकृत अधिकारी पोर्टल के माध्यम से दिए जा रहे कम से कम दिए जा रहे दो प्रशिक्षणों में अनिवार्य रूप से शामिल रहें। अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आईजीओटी प्रशिक्षण के लिए प्रोत्साहित करें।

प्रभारी कलेक्टर ने कहा है कि विभाग द्वारा आईजीओटी पोर्टल पर प्रशिक्षण देने के लिए 12 सितम्बर तक सभी अधिकारी अधीनस्थों को समुचित निर्देश जारी करें। प्रशिक्षण के लिए 8 सितम्बर तक जिला स्तर पर नोडल अधिकारी की तैनाती की जाएगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य अधिकारियों को आईजीओटी प्रशिक्षण के संबंध में मार्गदर्शन देंगे। पोर्टल के माध्यम से जिला और विकासखण्ड स्तर पर विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों तथा संविदा में कार्य करने वालों को 11 और 12 सितम्बर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कर्मयोगी आईजीओटी पोर्टल पर 15 से 19 सितम्बर तक सीखें सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस अवधि में ई दक्ष केन्द्र शिल्पी प्लाजा बी ब्लाक रीवा में वरिष्ठ प्रशिक्षक राजीव त्रिपाठी तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष पटेल द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button