आदिकर्मयोगी अभियान के तहत मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित करें – कलेक्टर मऊगंज
मऊगंज विशाल समाचार. कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने जिले में आदिकर्मयोगी अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने एसडीएम व सीईओ जनपद को निर्देशित किया है कि 5 सितंबर से 15 सितंबर तक पंचायत मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित करायें।
उन्होंने कहा है कि कार्यशाला प्रशिक्षण में ब्लाक स्तर के सभी विभाग के एक-एक अधिकारी एवं कर्मचारी को शामिल किया जाय। कार्यशाला में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, जल जीवन मिशन/लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग वन विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग के कर्मचारियों सहित स्वयंसेवी संगठनों एवं अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता को भी शामिल किया जाना है।


