मऊगंज जिले में अब तक 1388.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
मऊगंज विशाल समाचार: मऊगंज जिले में एक जून से अब तक 1388.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जिले में पिछले 24 घण्टों के दौरान 14.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। पिछले 24 घण्टों के दौरान तहसील मऊगंज में 40.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि एक जून से अब तक तहसील मऊगंज में 1280.2 मिलीमीटर, हनुमना में 1496.4 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 1388.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 804 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।


