
पुणे अष्टगणेश दर्शन महोत्सव
विदेशी पर्यटकों ने पारंपरिक गणेशोत्सव में लिया उत्साही सहभाग
पुणे (मोहन सिंह) : दिशा हॉलिडेज़ द्वारा आयोजित तथा पर्यटन संचालनालय एवं विभागीय पर्यटन कार्यालय, पुणे के सहयोग से “पुणे अष्टगणेश दर्शन महोत्सव” भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
दिशा हॉलिडेज़ की ओर से यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, नॉर्वे, मैडागास्कर, चिली और मलावी से आए विदेशी पर्यटकों का पारंपरिक औक्षण कर स्वागत किया गया। महिला पर्यटक साड़ी और फेटा पहनकर तथा पुरुष पर्यटक फेटा धारण कर पुणे की संस्कृति में रंग उठे। उन्होंने गुरुजियों के साथ आरती में सहभाग किया और पुणे के आठ अष्टगणपति – अखिल मंडई मंडल, तुळशीबाग, गुरुजी तालीम, तांबडी जोगेश्वरी, केसरीवाड़ा, कसबा, भाऊसाहेब रंगारी तथा श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपती का दर्शन लिया।
गणेश दर्शन के पश्चात सभी पर्यटकों ने पुणे के सुप्रसिद्ध श्रेयस होटल की मराठी पुरणपोळी थाली व उकडीचे मोदक का आनंद उठाया। इस अविस्मरणीय अनुभव की स्मृति स्वरूप उन्हें विशेष स्मृतिचिह्न भेंट किए गए।
इस अवसर पर पर्यटन विभाग की सहायक संचालक श्रीमती शमा पवार, अखिल मंडई मंडल के अध्यक्ष मा. श्री अण्णासाहेब थोरात, दिशा टुरिज़्म के मालिक श्री तुषार शिंदे व सौ. सुजाता शिंदे सहित मधुरा बोडस, स्नेहल हरपळे, विदुला जवंजाल, विक्रम खन्ना, विश्वास भोर, कृष्णा शिंदे, वेदांत चोरघे व वेदांग महाजन जैसे मान्यवर उपस्थित थे।
इस पहल से पुणे का गणेशोत्सव निश्चित रूप से वैश्विक मंच तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ है।


