मुख्यमंत्री 7 सितंबर को मऊगंज जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
देवतालाब में आयोजित कार्यक्रम में 241.33 करोड़ रूपये के कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मऊगंज विशाल समाचार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 सितंबर को मऊगंज जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बहुती प्रपात का अवलोकन करेंगे तथा देवतालाब में शिव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। डॉ. यादव देवतालाब में आयोजित कार्यक्रम में 241.33 करोड़ रूपये के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री जी लोक निर्माण विभाग (भवन सड़क) के 19.45 करोड़ के तीन कार्यों, लोक निर्माण (भवन) के 15.99 करोड़ रूपये के दो कार्यों, एक करोड़ 56 लाख रूपये की लागत से निर्मित मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम तथा मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के 50 लाख रूपये से निर्मित कार्य का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव इस अवसर पर 133.98 करोड़ रूपये की लागत से बनाई जाने वाली 11 सड़कों, 50.37 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले दो भवनों, 18.28 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले दो भवनों तथा एक करोड रूपये की लागत से बनाये जाने वाले पशुपालन विभाग के नवीन कार्यालय एवं पॉली क्लीनिक भवन का भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री जी द्वारा किये जाने वाले भूमिपूजन कार्यों में खर्रा से मऊगंज वाया बेलहा नानकार चमड़िया, पर्वा, मगनिया, बैजला, करही, पहरखा, सैलया, पन्नीमार्ग, खटखरी फोरलेन वाईपास मार्ग, घोरहा से खुजबा सुखदेव सिंह थापा हरूआ, खुजवा, सुअरहा, खुजरहन मार्ग, सूजी से अर्जन कहुआ पहुंच मार्ग, रघुनाथगंज से मनिकवार वाया पलिया शुकलान, करौदहा, मिसिरगवां मार्ग, गंगेव उमरिया गेरूआरी मार्ग, देवरा फरेदा से मनिकवार वाया हार्देहा मार्ग, कोरिगवा अस्पताल से मौलिया नरैनी तक फुलहा से भूसी तक मार्ग, डगडौआ एनएच से सतखरा तक मार्ग, फुलहा से झूसी मार्ग तथा देवतालाब नईगढ़ी रोड से गनिगवां श्री अखिलेश सिंह के घर तक के मार्ग शामिल है। इसी प्रकार मऊगंज में संयुक्त जिला कार्यालय, राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए आवास गृहों, सर्किट हाउस तथा देवतालाब के शासकीय महाविद्यालय में स्टेडियम के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री जी द्वारा भूमिपूजन किया जायेगा।


