संभाग की प्रभारी अपर मुख्य सचिव 8 सितम्बर को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से करेंगी समीक्षा
रीवा विशाल समाचार: रीवा संभाग की प्रभारी अपर मुख्य सचिव श्रीमती रश्मि अरूण शमी 8 सितम्बर को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के विकास से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करेंगी। बैठक में खाद वितरण, संभागीय समीक्षा बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन, रबी फसल की तैयारी, संभाग में संचालित बड़े निर्माण कार्यों की प्रगति तथा शासन की उच्च प्राथमिकता की योजनाओं की समीक्षा करेंगी। कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा है कि प्रभारी अपर मुख्य सचिव की प्रथम समीक्षा बैठक में सभी संबंधित अधिकारी विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। संबंधित जिलों के कलेक्टर जिले का परिचय देने के साथ आधारभूत जानकारी भी प्रस्तुत करेंगे।


