रीवा

सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को किया जा रहा है सुविधाजनक ढंग से खाद का विक्रय

सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को किया जा रहा है सुविधाजनक ढंग से खाद का विक्रय

 

रीवा विशाल समाचार. जिले में सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को अवकाश दिवस में 6 सितंबर को सुविधाजनक ढंग से खाद का विक्रय किया गया। 7 सितंबर को भी किसानों को समितियों के माध्यम से खाद का विक्रय किया जायेगा।

सेवा सहकारी समिति बीड़ा, टिकुरी, कनौजा, हिनौती, गंगेव, हिनौता सहित जिले की अन्य समितियों में किसानों को सुगमता से खाद उपलब्ध कराई जा रही है। इफको ई बाजार सेमरिया व मनगवां में भी उपलब्ध खाद का वितरण किसानों को किया गया। उल्लेखनीय है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता हो गयी है जिससे किसान सुविधाजनक ढंग से सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से खाद ले रहे हैं। प्रभारी कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की निगरानी में खाद का वितरण किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button