राज्य स्तरीय शालेय बालीबाल प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में बैठक 8 सितंबर को
रीवा विशाल समाचार. रीवा में आगामी 22 सितंबर से 26 सितंबर तक 17 वर्ष उम्र के बालक-बालिकाओं की राज्य स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में तैयारी बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में 8 सितंबर को टीएल बैठक के उपरांत कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में होगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से बैठक में उपस्थिति की अपेक्षा की है।


