
जिलाधिकारी व एसएसपी ने PET-2025 परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
इटावा |विशाल समाचार
जिलाधिकारी इटावा एवं एसएसपी इटावा द्वारा प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET-2025) के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्थाओं, पुलिस बल की ड्यूटी, यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।
आज दिनांक 07.09.2025 को प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET-2025) के दृष्टिगत जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा ब्रीफिंग करते हुये बताया गया कि किसी भी प्रकार का कोई भी गैजेट(पर्स), प्रतिबंधित वस्तु इत्यादि परीक्षा केंन्द्रों में नहीं जायेगी एवं महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्थाओं, पुलिस बल की ड्यूटी, यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।
महोदय द्वारा ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केन्द्रों पर शान्तिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा अवधि में केन्द्रों के आसपास किसी प्रकार की भीड़भाड़ न होने पाए एवं यातायात सुचारू रूप से चलता रहे ।
इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।


