
हैं दिलदारों में दिलदार, मोहन जीजाजी हमार…..गीत ने बटोरी तालियां
रीवा|विशाल समाचार
रीवा. देवतालाब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पहुंचने से पहले मऊगंज की गायिका राखी द्विवेदी ने कई भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद जब मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे तो राखी ने, हैं दिलदारों में दिलदार, मोहन जीजाजी हमार…. गीत गाकर खूब तालियां बटोरी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राखी द्विवेदी के गाने की प्रशंसा की और गायिका को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।


