रीवा

मुख्यमंत्री ने देवतालाब में 241.33 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने देवतालाब में 241.33 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

 

रीवा |विशाल समाचार

रीवा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मऊगंज जिले में देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के देवतालाब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवतालाब में आयोजित कार्यक्रम में 241.33 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 37.50 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 203.83 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग (भवन सड़क) के 19.45 करोड़ के तीन कार्यों, लोक निर्माण (भवन) के 15.99 करोड़ रूपये के दो कार्यों, एक करोड़ 56 लाख रूपये की लागत से निर्मित मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम तथा मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के 50 लाख रूपये से निर्मित कार्य का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 133.98 करोड़ रूपये की लागत से बनाई जाने वाली 11 सड़कों, 50.37 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले दो भवनों, 18.28 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले दो भवनों तथा एक करोड रूपये की लागत से बनाये जाने वाले पशुपालन विभाग के नवीन कार्यालय एवं पॉली क्लीनिक भवन का शिलान्यास किया।

 

मुख्यमंत्री ने खर्रा से मऊगंज वाया बेलहा नानकार चमड़िया, पर्वा, मगनिया, बैजला, करही, पहरखा, सैलया, पन्नीमार्ग, खटखरी फोरलेन वाईपास मार्ग, घोरहा से खुजबा सुखदेव सिंह थापा हरूआ, खुजवा, सुअरहा, खुजरहन मार्ग, सूजी से अर्जन कहुआ पहुंच मार्ग, रघुनाथगंज से मनिकवार वाया पलिया शुकलान, करौदहा, मिसिरगवां मार्ग, गंगेव उमरिया गेरूआरी मार्ग, देवरा फरेदा से मनिकवार वाया हार्देहा मार्ग, कोरिगवा अस्पताल से मौलिया नरैनी तक फुलहा से भूसी तक मार्ग, डगडौआ एनएच से सतखरा तक मार्ग, फुलहा से झूसी मार्ग तथा देवतालाब नईगढ़ी रोड से गनिगवां श्री अखिलेश सिंह के घर तक बनाए जाने वाले मार्गों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने मऊगंज में संयुक्त जिला कार्यालय, राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए आवास गृहों, सर्किट हाउस तथा देवतालाब के शासकीय महाविद्यालय में बनाए जाने वाले स्टेडियम के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button