संबल योजना से मऊगंज जिले में 77 पीड़ितों को मिली अनुग्रह राशि
विशाल समाचार संवाददाता
मऊगंज .मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से संबल योजना के पंजीकृत मजदूरों के आश्रितों को अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक से जारी की। मऊगंज जिले के 77 मजदूरों के आश्रितों को एक करोड़ 78 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि उनके बैंक खाते में जारी कर दी गई है। इस संबंध में जिला श्रम अधिकारी प्रिया अग्रवाल ने बताया कि सिंगल क्लिक से राशि वितरण का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट मऊगंज के एनआईसी केन्द्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय, श्रम निरीक्षक तथा बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे।


