पूणे

आलेख्य” चित्र प्रदर्शनी में दिखेगा देवी अहिल्या का जीवन और महाकुंभ का वैभव

आलेख्य” चित्र प्रदर्शनी में दिखेगा देवी अहिल्या का जीवन और महाकुंभ का वैभव

 

पुणे :विशाल समाचार 

 

दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, नागपुर (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा पुणे में “आलेख्य” चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष और महाकुंभ की भव्यता को समर्पित होगी।

 

प्रदर्शनी 17 से 22 सितंबर तक बाल गंधर्व आर्ट गैलरी, पुणे में आयोजित होगी। इसका शुभारंभ 17 सितंबर को सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल, कलेक्टर जितेंद्र दुदी और आईसीसीआर सब सेंटर पुणे के निदेशक सुदर्शन शेट्टी व दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के सहायक निदेशक ( कार्यक्रम ) दीपक कुलकर्णी उपस्थित रहेंगे।

दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, नागपुर की निदेशक श्रीमती आस्था कार्लेकर ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न कलाकारों द्वारा निर्मित चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिनमें देवी अहिल्या के परोपकारी जीवन, समाज सुधार कार्यों और महाकुंभ की गरिमा को दर्शाया जाएगा।

प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक कला प्रेमियों के लिए खुली रहेगी और प्रवेश पूर्णत: निःशुल्क रहेगा। आयोजकों का कहना है कि “आलेख्य” प्रदर्शनी भारतीय कला, संस्कृति और इतिहास को नजदीक से समझने और महसूस करने का अनूठा अवसर प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button