इटावा

इटावा में  स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत  कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

इटावा में  स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत  कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

 

इटावा | विशाल समाचार 

 

इटावा  स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने सर्वप्रथम कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किए जाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने डी0पी0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम कराया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कैंप में स्वास्थ्य जांच कराई जाए एवं आयुष्मान कार्ड बुजुर्गों को वितरण करा दिया जाए। उन्होंने कहा कि निरोगी काया काउंटर लगाया जाए जिसमें शुगर, बी0पी0 सहित अन्य सभी जांचे की जाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर समस्त तैयारी की जाए। उन्होंने कहा कि दवाइयों की उपलब्धता होनी चाहिए एवं अस्पताल में साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए साथ ही कहा कि पोषण वाटिका बनाई जाए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 बृजेन्द्र कुमार,  जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, सी0एम0एस0 , सी0एम0एस0 I सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button