इटावा

इटावा में 17 सितंबर को किसान दिवस का आयोजन

इटावा में 17 सितंबर को किसान दिवस का आयोजन

इटावा| विशाल समाचार 

इटावा: मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के परिपत्र सं. 12 दिनांक 22.02.2014 एवं परिपत्र सं. 9 दिनांक द्वारा निर्गत निर्देशों और जिलाधिकारी के अनुमोदन दिनांक 14.07.2023 के अनुपालन में माह सितम्बर 2025 में किसान दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

 

किसान दिवस कार्यक्रम 17 सितंबर 2025, बुधवार को कृषि भवन, सभागार में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि एवं कृषि से जुड़े सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से भाग लिया जाएगा और किसानों की समस्याओं का यथा संभव स्थलीय समाधान किया जाएगा।

 

किसान दिवस का उद्देश्य किसानों को सीधे अपने मुद्दे संबंधित अधिकारियों के सामने रखने का अवसर प्रदान करना और उनके समाधान को सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button