रीवा

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के लिए समय पर सभी प्रबंध कर लें – कलेक्टर

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के लिए समय पर सभी प्रबंध कर लें – कलेक्टर

रीवा| विशाल समाचार

रीवा . कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का रीवा जिले में 19 सितम्बर को दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में चाकघाट मण्डी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सभी अधिकारी प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के लिए समय पर सभी आवश्यक प्रबंध कर लें। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग हेलीपैड स्थल तथा मुख्य मंच के लिए तैयारी करें। सभा स्थल में बैरिकेडिंग के लिए वन विभाग के सहयोग से आवश्यक प्रबंध करें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे। इनके बैठने और पेयजल की समुचित व्यवस्था करें। आयुक्त नगर निगम तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यक्रम स्थल में पण्डाल, मुख्यमंच, प्रकाश व्यवस्था, साउंड सिस्टम तथा हितग्राहियों के हितलाभ वितरण की समुचित व्यवस्था करें।

 

कलेक्टर ने कहा कि अधीक्षण यंत्री विद्युत मण्डल कार्यक्रम में बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए आवश्यक प्रबंध करें। एसडीएम त्योंथर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत त्योंथर अन्य अधिकारियों के सहयोग से कार्यक्रम स्थल में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस सहित डॉक्टर एवं चिकित्साकर्मी तैनात रखें। बैठक में कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, वाहनों की पार्किंग तथा यातायात प्रबंधन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवणे ने मुख्यमंत्री के दौरे के लिए की जा रही तैयारियों की बिन्दुवार जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम हुजूर वैशाली जैन, एसडीएम त्योंथर पीएस त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर सुधीर बेक तथा सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button