
17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक ‘सेवा पर्व’ के अंतर्गत आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
इटावा विशाल समाचार
इटावा विकसित उ0प्र0 @ 2047 पहल कार्यक्रम एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम से सम्बन्धित बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत ‘स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत 17 से 2 अक्टूबर तक जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी, पीएचसी, स्वस्थ उपकेंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर लगेगा रक्तदान शिविर व हेल्थ कैंप।
सूचना विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर पर लगी विकसित भारत-उत्तर प्रदेश 2047 प्रदर्शनी में दिखेगी विकास यात्रा की झलक।
विकसित ‘भारत’ 2047 की व्यापक थीम पर समर्पित होगा सेवा पर्व। सुपोषण भारत/कुपोषण मुक्त भारत पर आधारित आठवां राष्ट्रीय पोषण माह 17 सितम्बर से मनाया जायेगा।
शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में 17 सितंबर को मा.प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती व 02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के पावन जयंती पर ‘सेवा पखवाड़ा’ का आयोजन किया जायेगा। ‘सेवा पखवाड़ा’ के कार्यक्रम की शुरुआत मा0 प्रधानमंत्री जी के संबोधन प्रसारण के साथ ही रक्तदान शिविर से की जाएगी।
सेवा पखवाड़ा-2025 पूरे देश में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक ‘विकसित भारत’ की व्यापक थीम के साथ मनाया जायेगा। यह थीम भारत को वर्ष 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र के रूप में रूपान्तरित करने की परिकल्पना करती है, जो बहुआयामी प्रगति की यात्रा को दर्शाती है। इसमें आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, सांस्कृतिक समृद्धि, सुशासन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, खेल, आधारभूत संरचना, ग्रामीण विकास, कृषि, डिजिटल परिवर्तन, नवाचार और उद्यमिता में तेज प्रगति को प्रमुखता दी गयी है। इसी के साथ यह महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण तथा वैश्विक नेतृत्व एवं कूटनीति में भारत की भूमिका को भी रेखांकित करता है, जबकि सेवा, समावेशिता और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करता है।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के अंतर्गत ‘स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत 17 से 2 अक्टूबर तक जिला चिकित्सालय सहित सभी सीएचसी, पीएचसी, स्वस्थ उपकेंद्र ,आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तिथिवार निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 सितंबर को समस्त जिला चिकित्सालय/सामु०/प्रा०/न० प्रा० स्वा० केन्द्र एवं आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों पर मा० प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का लाईव प्रसारण किया जाएगा। मा0 प्रधानमंत्री जी विजन सुपोषण भारत/कुपोषण मुक्त भारत पर आधारित आठवां राष्ट्रीय पोषण माह 17 सितम्बर से मनाया जायेगा। जिसमें मोटापा निवारण चीनी व तेल के उपभोग में कमी, पोषण भी पढ़ाई भी, एक पेड़ मॉ के नाम, शिशु एवं बाल आधारित कथाएं, पुरूष सहभागिता आदि थीम पर जनसंवेदीकरण गतिविधियॉ आदि आयोजित की जायेगी।
समस्त नगरीय निकायों में व विकास खंडों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता हेतु साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर, चूना छिड़काव इत्यादि कार्य किए जाएंगे। पंचायती राज विभाग सहित अन्य विभाग के समन्वय से सेवा पखवाड़ा व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, संस्कृत पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


