सीतामढ़ी में शस्त्रों एवं अनुज्ञप्तियों के सत्यापन की अंतिम तिथि निर्धारित
सीतामढ़ी। विशाल समाचार
जनपद सीतामढ़ी में सभी शस्त्रधारियों के लिए बड़ा आदेश जारी किया गया है। जिले में शत-प्रतिशत शस्त्रों, शस्त्र अनुज्ञप्तियों एवं कारतूसों का सत्यापन कराने की अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई है।
सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित तिथि को अपने लाइसेंसी आग्नेयास्त्र/शस्त्र को भौतिक सत्यापन हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय पर सत्यापन न कराने की स्थिति को आयुध नियमावली का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित अनुज्ञप्ति का निलंबन अथवा रद्दीकरण भी किया जा सकता है।
प्रशासन ने सभी अनुज्ञप्तिधारियों से अपील की है कि समय रहते अपने शस्त्र का सत्यापन कराएँ और नियमों का पालन सुनिश्चित करें।



