इटावा

इटावा में विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र इटावा के तत्वाधान में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इटावा में विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र इटावा के तत्वाधान में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इटावा |विशाल समाचार 

इटावा  प्रेरणा सभागार विकास भवन में विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र इटावा के तत्वाधान में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी वित्त पोषण योजना, ओडीओपी टूलकिट योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया गया।

 

कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय इटावा, श्री अरूण कुमार गुप्ता मा० जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी इटावा तथा 250 से अधिक विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों / उद्यमियों / ओडीओपी उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपायुक्त उद्योग द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अवगत कराया गया कि सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचाने का भरकस प्रयास किया जायेगा।

जिलाधिकारी महोदय तथा मा० जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के कर कमलों द्वारा उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान तथा एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना के अन्तर्गत 10 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया साथ ही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 104 लाभार्थियों को उन्नत टूलकिट वितरित की गयीं। इन्दिरा गान्धी प्रतिष्ठान लखनऊ में मा० मुख्यमंत्री जी उ०प्र० शासन की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जनपद इटावा से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के 100 लाभार्थियों द्वारा भी लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

 

अन्त में श्री सुधीर कुमार उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र इटावा ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button