पूणे

ध्रुव ग्लोबल स्कूल की छात्रा इशानवी को मिली जर्मन छात्रवृत्ति जर्मनी में गहन भाषा पाठ्यक्रम के लिए छात्रवृत्ती

ध्रुव ग्लोबल स्कूल की छात्रा इशानवी को मिली जर्मन छात्रवृत्ति जर्मनी में गहन भाषा पाठ्यक्रम के लिए छात्रवृत्ती

 

पुणे: नांदे स्थित ध्रुव ग्लोबल स्कूल की छात्रा इशानवी बरपांडा को जर्मनी में गहन भाषा पाठ्यक्रम के लिए गोएथे इंस्टीट्यूट,पुणे से छात्रवृत्ति मिली है. स्कूल के निदेशक यशवर्धन मालपानी और प्रधानाचार्या संगीता राउतजी ने उन्हें इस सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

इशानवी की सफलता जर्मन सीखने वाले छात्रों के लिए प्रेरणादायक होगी.

छात्रवृत्ति के तहत, उन्होंने कोलोन स्थित गोएथे इंस्टीट्यूट से बी २.१स्तर का जर्मन भाषा पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया. इस पाठ्यक्रम के अंत में, उन्हें एक आधिकारिक प्रमाणपत्र प्रदान किया गया.

इशानवी को हाल ही में जर्मनी में आयोजित तीन सप्ताह की कार्यशाला में प्रामाणिक जर्मन भाषा का वातावरण मिला. इससे उन्हें जर्मनी की समृद्ध संस्कृति को करीब से देखने और अनुभव करने का एक बहुमूल्य अवसर मिला.

इशानवी का मार्गदर्शन स्कूल की जर्मन शिक्षिका धनश्री महाजनी ने किया.

ईशानवी की उपलब्धि न केवल भाषा सीखने में उनके समर्पण, कड़ी मेहनत और दृढ संकल्प को दर्शाती है, बल्कि गोएथे संस्थान द्वारा प्रदान किए गए शैक्षिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के स्वर्णिम अवसर के महत्व को भी उजागर करती है.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button