पूणे

धर्मवीरों का सामूहिक तर्पण : अरुंधती फाउंडेशन की ओर से 21 सितंबर को विशेष कार्यक्रम

धर्मवीरों का सामूहिक तर्पण : अरुंधती फाउंडेशन की ओर से 21 सितंबर को विशेष कार्यक्रम

 

पुणे : पिछले 1200 वर्षों में विदेशी आक्रमणों के दौरान वीरगति प्राप्त हुए ज्ञात-अज्ञात हिंदू धर्मवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अरुंधती फाउंडेशन की ओर से इस वर्ष भी सामूहिक तर्पण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सर्वपितृ अमावस्या के दिन, रविवार 21 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह कार्यक्रम पत्रकार भवन, नवी पेठ, पुणे में संपन्न होगा। यह जानकारी अरुंधती फाउंडेशन के श्री आदित्य गुप्ते ने पत्रकार परिषद में दी।

कार्यक्रम के पश्चात बहुचर्चित फिल्म “His Story of इतिहास” का नि:शुल्क प्रदर्शन किया जाएगा। यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है और भारतीय इतिहास में फैलाई गई भ्रांतियों पर प्रकाश डालती है।

पिछले वर्ष श्री देव ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित यह सराहनीय उपक्रम सभी हिंदू बंधुओं के सहयोग से सफल रहा था। इसीलिए इस वर्ष भी बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों से इस कार्यक्रम में सहभाग लेकर हुतात्माओं के बलिदान को स्मरण करने की अपील आदित्य गुप्ते ने की है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले धर्मवीरों का सामूहिक तर्पण कर आभार प्रकट करना, उनके त्याग का स्मरण करना और उस बलिदान की परंपरा का सामाजिक व सांस्कृतिक उत्तरदायित्व निभाना है।

पिछले वर्ष की भांति इस बार भी सभी हिंदू संगठनों और नागरिकों से इस ऐतिहासिक कार्य में सहयोग करने का विनम्र आवाहन फाउंडेशन की ओर से किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button