इटावा

श्री रामजानकी मंदिर लखना की कृषि भूमि की नीलामी 18 सितम्बर से

श्री रामजानकी मंदिर लखना की कृषि भूमि की नीलामी 18 सितम्बर से

 

इटावा, विशाल समाचार 

तहसीलदार भरथना एवं रिसीवर, श्री रामजानकी मंदिर लखना ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिनांक 18 सितम्बर 2025 से 30 अप्रैल 2026 तक के लिए मंदिर के रखरखाव एवं व्यवस्था हेतु संबंधित ग्रामों की कृषि भूमि की नीलामी आयोजित की जाएगी।

नीलामी का आयोजन तहसील भरथना सभागार कक्ष में दिनांक 18 सितम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा। नीलामी हेतु प्रस्तावित भूमि इस प्रकार है—

1. ग्राम खितौरा : गाटा सं. 370/1.5380 हे0 एवं 371/0.0490 हे0, कुल 2 किता, रकबा 1.5870 हे0।

2. ग्राम पिलखना : गाटा सं. 793/0.0240 हे0 एवं 652/0.6760 हे0, कुल 2 किता, रकबा 0.7000 हे0।

3. ग्राम लखना देहात : गाटा सं. 2/0.2220 हे0, 8/0.1860 हे0, 9/0.4050 हे0, 11/0.1860 हे0 एवं 361/1.2100 हे0, कुल 5 किता, रकबा 3.7930 हे0।

नीलामी की शर्तें:

नीलामी में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक इच्छुक बोलीदाता को बोली लगाने से पूर्व ₹5,000 (पाँच हजार रुपये) जमानत राशि जमा करनी होगी। असफल बोलीदाताओं को यह राशि बोली समाप्त होने पर वापस कर दी जाएगी।

 

सफल बोलीदाता को नीलामी उपरान्त कुल धनराशि का 1/4 भाग (जिसमें जमानत राशि समायोजित होगी) तत्काल जमा करना अनिवार्य होगा, शेष 3/4 धनराशि 15 दिन के भीतर जमा करनी होगी।

 

निर्धारित समय सीमा में शेष राशि जमा न करने पर अग्रिम जमा 1/4 धनराशि जब्त कर ली जाएगी।

 

सर्वाधिक बोलीदाता की नीलामी को स्वीकृत अथवा अस्वीकृत करने का पूर्ण अधिकार उपजिलाधिकारी, भरथना के पास सुरक्षित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button