इटावा

एसएसपी इटावा ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी ली, किया निरीक्षण

एसएसपी इटावा ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी ली, किया निरीक्षण

इटावा विशाल समाचार 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार सिंह ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली और तत्पश्चात निरीक्षण किया। परेड के दौरान पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई गई। इस परेड में पुलिस लाइन का बल, विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी एवं प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षी शामिल रहे।

 

एसएसपी ने यूपी 112 पीआरवी का निरीक्षण कर उसमें उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट ऐड किट सहित अन्य सामग्री की जांच की और उनकी साफ-सफाई व कुशल संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने आरटीसी कार्यालय, बैरक, मेस आदि का भी निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई, गुणवत्ता और संसाधनों की उपलब्धता संबंधी आदेश-निर्देश प्रदान किए।

परेड उपरांत एसएसपी ने पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों व अभिलेखों की जांच की। साथ ही पुलिस कर्मियों का अर्दली रूम लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

 

👉

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button