पूणे

सागर महोत्सव : महासागर संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटन के लिए जनजागरण

सागर महोत्सव : महासागर संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटन के लिए जनजागरण

 

पुणे, (मोहन सिंह तोमर): पर्यटन संचालनालय द्वारा आसमंत के सहयोग से सागर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य महासागर, समुद्र और समुद्री संसाधनों का संरक्षण एवं उनका सतत उपयोग सुनिश्चित करना है। यह महोत्सव केवल समुद्र का उत्सव नहीं, बल्कि तटीय जीवन के पर्यावरणीय महत्व के बारे में जनता को शिक्षित और जागरूक करने का एक सशक्त मंच बनेगा।

महोत्सव के दौरान समुद्री जीवन पर विशेषज्ञों के व्याख्यान, नोडल प्रदर्शनी और तटीय जैव विविधता पर अध्ययनात्मक उपक्रम आयोजित किए गए हैं।

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भूमि, लोग और महासागर के बीच संबंध मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। खड़ी और रेतीली तटरेखाओं पर अध्ययन दौरे, मैंग्रोव (खारफुटी) क्षेत्र का निरीक्षण तथा रेत कला (सैंड आर्ट) प्रदर्शनी के जरिए नई पीढ़ी को महासागर जीवन की खोज और उसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इसी क्रम में, जिम्मेदार पर्यटन विषय पर फर्ग्युसन महाविद्यालय के एन.एस.एस. स्वयंसेवकों की ओर से 26 सितंबर को दोपहर 12:30 से 1:00 बजे के बीच, पुणे की केंद्रीय इमारत में विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button